सक्ती नगर
स्वच्छता का महत्व बताते हुए सक्ती एसडीएम ने चलाई झाड़ू

गांधी जयंती पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
सक्ती। गांधी जयंती के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर जनपद पंचायत परिसर तहसील कार्यालय में साफ सफाई की गई। इस अवसर पर अनुभाग अधिकारी राजस्व रेना जामिल शामिल हुई तथा इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें सभी स्थानों पर स्वच्छता बरकरार रखनी चाहिए। स्वच्छता के महत्व को बताते हुए उन्होंने एनसीसी के योगदान को भी सराहा। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बीएल खरे, तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह, पूजा सेंगर, जेआर साहू सहित काफी काफी संख्या में अधिकारियों कर्मचारी मौजूद रहे।





