सक्ती जिला
दिनेश शर्मा बने जिला चावल संघ के नए अध्यक्ष

सक्ती। जिला चावल संघ की 2 अक्टूबर 2025 को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से बाराद्वार के प्रतिष्ठित अन्नपूर्णा प्रतिष्ठान के संचालक दिनेश शर्मा को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया।
अध्यक्ष चुने जाने पर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएँगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि संघ के हितों की रक्षा और उन्नति के लिए छत्तीसगढ़ शासन से निरंतर संवाद स्थापित कर सकारात्मक कार्य किए जाएंगे।



