सक्ती जिला

स्वामी आत्मानंद स्कूल स्टेशन पारा में 45 छात्राओं को साइकिल वितरण,
सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों को मिली नई उड़ान – टिकेश्वर गवेल

सक्ती। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल स्टेशन पारा सक्ती में बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन की निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत 45 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध रूप से विद्यालय पहुंचने में सहयोग प्रदान करना है।

साइकिल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गवेल, शाला विकास समिति के अध्यक्ष धनंजय नामदेव तथा पूर्व पार्षद सरला निराला उपस्थित रहे।



मुख्य अतिथि श्री गवेल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की यह योजना छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने तथा विद्यालय आने-जाने की कठिनाइयों को दूर करने के लिए लगातार चलाई जा रही है। उन्होंने कहा, “कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। विद्यार्थी निरंतर अध्ययन करें और अच्छे अंक प्राप्त कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें।”

शाला विकास समिति के अध्यक्ष धनंजय नामदेव ने भी छात्राओं को पढ़ाई में अधिक समय देने और पूरे मनोयोग से अध्ययन कर बेहतर परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्राचार्य सुरेश जायसवाल ने शिक्षा को पवित्र साधना बताते हुए छात्राओं को मार्गदर्शन दिया और शिक्षकों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने की बात कही। वरिष्ठ शिक्षिका आई. खलखो ने भी छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर सतत आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक लोकेश्वर नाथ जगत, लवचंद देवांगन, डी.के. केवट, उषा किरण कोसले, मनीषा चंद्रा, बानो मैडम, नैंसी शर्मा, श्रीमती निरजा नामदेव सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

साइकिल प्राप्त कर छात्राओं में उत्साह का माहौल रहा। सभी ने शासन की इस पहल को शिक्षा को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button