जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती ने मीडिया प्रभारी के लिए भानु गवेल नाम किए प्रस्तावित

सक्ती-फगुरम। जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी के पदों के लिए नाम प्रस्तावित किए गए हैं। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती रेशम गवेल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष माननीय दीपक बैज को पत्र प्रेषित कर अनुमोदन का अनुरोध किया गया है।
प्रेषित पत्र में उल्लेख किया गया है कि संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने एवं जनसंपर्क को सुदृढ़ बनाने हेतु योग्य कार्यकर्ताओं के नाम चयनित कर प्रस्तावित किए गए हैं।

प्रस्तावित नामों में प्रवक्ता पद के लिए दिगंबर चौबे एवं पुरुषोत्तम साहू को शामिल किया गया है, वहीं मीडिया प्रभारी के रूप में भानु प्रताप गवेल एवं आकिब खान के नाम भेजे गए हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश नेतृत्व से इन नामों पर शीघ्र अनुमोदन प्रदान करने का आग्रह किया है, ताकि संगठनात्मक कार्यों में तेजी लाई जा सके और आम जनता तक पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।
इस पहल को संगठन में नई ऊर्जा के संचार के रूप में देखा जा रहा है और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है।




