सक्ती जिला
जिला स्तरीय सब जूनियर कबड्डी चयन ट्रायल 21 सितंबर को जेठा में

सक्ती। जिले के सब जूनियर वर्ग (बालक/बालिका) कबड्डी खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल 21 सितंबर 2025, दिन रविवार को सुबह 10 बजे से जेठा कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस ट्रायल के माध्यम से जिले की सब जूनियर कबड्डी टीम का चयन किया जाएगा।
आयु सीमा के अनुसार केवल वे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी जन्मतिथि 9 नवंबर 2009 के बाद की हो, आयु 16 वर्ष से कम और वजन 55 किलोग्राम से कम हो। खिलाड़ियों को चयन के समय अपने साथ आधार कार्ड तथा कक्षा 5वीं/8वीं की अंकसूची की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लाना होगा।
चयन ट्रायल की जिम्मेदारी बाबूलाल सिदार, भोग सिंह कंवर, टेकचंद पटेल एवं शनि उरांव को सौंपी गई है। यह जानकारी जिला कबड्डी संघ के मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी ने दी।




