सक्ती नगर
जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता जिंदल वर्ल्ड स्कूल में आयोजित

सक्ती– शालेय क्रीडा प्रतियोगिता सत्र 2022-23 का जिला स्तरीय टेबल टेनिस वर्ग 14 वर्ष से 17 वर्ष एवं 19 वर्ष बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन जिंदल वर्ल्ड स्कूल में 19 जुलाई को किया गया। जिसमें 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी बीएल खरे के मार्गदर्शन में तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी एसएस राज एवं स्कूल संचालक रवि कुमार अग्रवाल, प्राचार्य वेंकट सर, विनोद कुमार, कमलेश्वरी साहू, शान मोहम्मद, दुर्गेश बांधी, रमन राठौर की उपस्थिति में संपन्न हुआ चयनित टीम 22 जुलाई को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता बिलासपुर में भाग लेगी।
————————————————-




