सक्ती जिला

जिला पंचायत सीईओ ने गोपालपुर प्राथमिक शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया

डभरा ,,जनपद प्राथमिक शाला गोपालपुर में गत दिनों ज़िला पंचायत सीईओ वासु जैन द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया ,जिसमे सभी बच्चों से शिक्षा,खेलकूद,मध्यान्ह भोजन , सामान्य जानकारी से सम्बंधित प्रश्न किया गया उन्होंने सभी बच्चों के जवाब सुनकर प्रसन्न हुए। सभी बच्चों को प्रतिदिन उपस्थित होने अध्यापन समय में अध्यापन अच्छे से करने , गृहकार्य को पूर्ण करने खेलकूद के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात शाला की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली, सभी शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान ज़िला पंचायत सीईओ के साथ जनपद पंचायत सीईओ सी के आदिले, इंजीनियर गुप्ता एवं ज़िला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अधिकारीगण ग्राम के उपसरपंच रूद्रकुमार मेहर शाला के प्रधान पाठक शैलेंद्र कुमार पटेल शिक्षक डमरूधर देवांगन शिक्षिका निशिकला पटेल उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button