सक्ती नगर

चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी का सक्ती दौरा 7 को

नगर आगमन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही है।

सक्ती– छ.ग. चेंबर ऑफ कामर्स के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी आगामी 07 अगस्त को सक्ती प्रवास पर रहेंग। तैयारियों को लेकर चेंबर की स्थानीय ईकाई ने बैठक की। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी एवं महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष गौतम गोलछा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे तथा यहां के व्यापारियों से मुलाकात कर समस्याओं से रूबरू होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल अग्रवाल एवं प्रदेश मंत्री मनीष कथुरिया ने बताया कि चुनाव के बाद पहली बार नगर आगमन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही है। उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। स्थानीय ईकाई के अध्यक्ष विजय डालमिया एवं प्रकाश अग्रवाल एलएम, सुधीर सराफ, अनिल दरयानी, देवेंद्र राठौर ने जानकारी दी कि राधाकृष्ण मंदिर में शाम को चार बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। सक्ती नगर सहित आसपास के ब्लाकों से भी व्यापारियों से शामिल होने की अपील चेंबर ऑफ कामर्स ईकाई सक्ती के पदाधिकारियों ने की है। इस दिन नए सदस्यों को भी सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। व्यापारीगण भी प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष आने वाली व्यापारिक समस्याओं या सुझाव रखेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button