सक्ती जिला
मालखरौदा के जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू ने ₹10 लाख लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

सक्ती। जिले के मालखरौदा के जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू ने अचरितपाली गांव में 10 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया है। इस मौके पर सरपंच गायत्री परमानंद चौहान, सचिव मोहन चंद्र, पंचगढ़ एवं ग्रामीण मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने सीसी रोड निर्माण के लिए जनपद पंचायत उपाध्यक्ष का आभार जताया है।




