छत्तीसगढ़राजनीतिक

पुण्यतिथि पर बाबूजी को याद कर स्पीकर चरणदास महंत ने कहा – गांव गरीब किसानों की खुशहाली के लिए सदैव काम किया, बाबूजी के अंदर छत्तीसगढ़ के विकास की सोच शुरू से रही


सक्ती– आज जो किसानों में संपन्नता है ये बाबूजी की सोच का परिणाम है। उनकी सोच ने जांजगीर, सक्ती ,रायगढ़ ,बिलासपुर ,कोरबा में नहरों से सिंचाई व्यवस्था कर किसानों को खुशहाल जीवन दिया। उक्त विचार स्व बिसाहू दास महन्त की 45 वी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह के अवसर पर कही। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरण दास महन्त ने कहा कि स्व बिसाहू दास महन्त, स्व श्यामा चरण शुक्ल में छत्तीसगढ़ के विकास की सोच शुरू से रही। बाद में कॉग्रेस सरकार ने सिचाई व्यवस्था का विस्तार किया। जिससे जांजगीर ,सक्ती, रायगढ़ को इसका लाभ मिला।

जैजैपुर विधायक ने दी श्रद्धांजलि –

जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा ने नमन करते हुए कहा कि स्व बिसाहू दास महन्त जी ने जीवन भर दिन दुखियों की सेवा की। चाहे एक शिक्षक के रुप मे या किसान या राजनेता के रूप में कबीर परम्परा के सन्त थे। बिसाहू दास महन्त उद्यान में उनकी प्रतिमा पर पूरे महन्त परिवार ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सक्ती जिला के कॉग्रेस जन विभिन्न समाज सेवी संस्था के प्रबुद्ध जन उपस्थिति थे।

इन्होंने की पुष्पांजलि अर्पित –

उक्त कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, लोकसभा कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, राजेश महंत, सूरज महंत , श्रीजन महंत ,जैजैपुर विधायक , केशव चंद्रा, शक्ति नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जयसवाल, त्रिलोक चंद जायसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष नरेश गेवाडीन ,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गीता देवांगन, अधिवक्ता दिगंबर चौबे ,मदन लाल अग्रवाल ,मंडी अध्यक्ष रूप नारायण साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी महबूब खान, वरिष्ठ अधिवक्ता गिरधर जायसवाल जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष साधेस्वर गवेल ,अलका जयसवाल ,पिंटू ठाकुर, रश्मि गवेल ,आनंद अग्रवाल, घनश्याम पांडे ,मनोज जायसवाल, चैन सिंह सामले ,जनपद सदस्य अशोक यादव, भवानी तिवारी, रथराम पटेल ,गुरुदेव चौधरी ,जगेश्वर सिंग राज , श्याम राठौर, उत्तम लहरें ,अमित राठौर ,संजय सिदार, राजेंद्र साहू, पिंटू राठौर, पप्पू अग्रवाल ,सोनू कुरैशी ,विजया जायसवाल ,चांदनी सहिस, राइस किंग खुटे, छोटू दास महंत, प्यारेलाल, कन्हैया कुमार, विष्णु तिवारी ,नान्हू भांचा, रामसंजीवन ,लाला सोनी, ताहिर खान, विजय बहादुर, मनोहर खूंटे ,लव सोनी ,घनश्याम जायसवाल ,धनीराम महंत, भुरू अग्रवाल ने पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही पुलिस अधीक्षक एम आर अहिरे, अतिरिक्त कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा ,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तस्लीम आरिफ, जिला शिक्षा अधिकारी बीएल खरे, तहसीलदार मनमोहन सिंह, सहायक यंत्री विद्युत एनके पटेल उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button