छत्तीसगढ़सक्ती जिलासक्ती नगरस्वास्थ्य
त्वचा, बाल व यौन रोगों के लिए विशेषज्ञ परामर्श सुविधा, सक्ती में डॉ. दिव्या शर्मा देंगी सेवाएं

सक्ती। नगर के बिहान नर्सिंग होम, बेरीवाली मंदिर के पास, 12 द्वार रोड, सक्ती में त्वचा, यौन एवं कुष्ठ रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या शर्मा द्वारा मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। डॉ. दिव्या शर्मा (एम.डी. डर्मेटोलॉजी एवं एसटीडी) द्वारा मुहांसे, दाग-धब्बे, त्वचा एलर्जी, खुजली, सोरायसिस, फंगल संक्रमण, बाल झड़ना, नाखून संबंधी रोग, साथ ही STD/STI, HIV काउंसलिंग एवं कुष्ठ रोग की पहचान व उपचार किया जा रहा है।
नर्सिंग होम में जांच, दवाइयों एवं आवश्यकता अनुसार भर्ती की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर समुचित उपचार मिल सके। विशेषज्ञ परामर्श सेवा 18 जनवरी (रविवार) को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। त्वचा व यौन रोगों से पीड़ित मरीज निर्धारित समय पर पहुंचकर परामर्श एवं उपचार का लाभ उठा सकते हैं।




