सक्ती नगर

पुत्र के इलाज के लिए डॉ महन्त ने सहायता राशि प्रदान की

सक्ती– विधानसभा क्षेत्र सक्ती के ग्राम  केरीबन्धा  के जितेंद्र कुमार यादव के पुत्र के गले मे रबर फ़स जाने के कारण उसे निकालने के राजधानी रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल ले जाया गया। जितेन्द्र कुमार यादव ने कॉग्रेस नेता एव अधिवक्ता पीयूष रॉय के माध्यम से छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष से इलाज हेतु सहायता राशि प्रदान किये जाने का अनुरोध किया था। डॉ चरण दास महन्त के समुचित इलाज हेतु पच्चीस हजार रुपये स्वीकृत कर सहायता प्रदान की उक्त राशि का ड्राफ्ट जितेन्द्र के अस्वस्थ होने से उसके पत्नी को जिला कॉग्रेस के सयुक्त महामंत्री अधिवक्ता गिरधर जायसवाल एवं पिन्टू ठाकुर, मनोज जायसवाल की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस अवसर पर गिरधर जायसवाल ने कहा कि विधानसभा के जरूरत मन्द लोगों को डॉ महन्त द्वारा लगातार सहायता राशि प्रदान की जा रही है। कई बीमार लोगों को रायपुर में इलाज कराया जाता है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button