सक्ती जिला

सांसद कमलेश जांगड़े के प्रयास से बिलासपुर से अकलतरा-रायगढ़ से ओडिशा बार्डर तक के राष्ट्रीय राजमार्गों को फोरलेन करने स्वीकृति दी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने, सांसद ने जताया आभार 

सक्ती। जांजगीर चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े का प्रयास एक बार फिर सफल रहा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनकी मुलाकात के बाद बिलासपुर अकलतरा रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन करने स्वीकृति दी है. इसका लाभ अब जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की जनता को मिलेगा। सांसद श्रीमती जागड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नेशनल हाइवे का नेटवर्क दो साल के अंदर अमेरिकन नेटवर्क के बराबर होगा.  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि मैं यह विश्वास दिलाता हूँ, आपने जो छत्तीसगढ़ राज्य के लिए मांगे रखी हैं वे सब देंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज रायपुर में आयोजित हो रहे भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में ये बातें कहीं। उन्होंने इस मौके पर छत्तीसगढ़ में सड़कों के विकास के लिए 20 हजार करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति दी। 

चार राष्ट्रीय राजमार्गों में फोरलेन के लिए दी स्वीकृति- 

इनमें चार राष्ट्रीय राजमार्गों में फोरलेन के लिए डीपीआर की स्वीकृति भी शामिल है। श्री गडकरी ने धमतरी से जगदलपुर, रायपुर से बलौदाबाजार-सांरगढ़, कटघोरा से अम्बिकापुर और बिलासपुर से अकलतरा-रायगढ़ से ओडिशा बार्डर तक के राष्ट्रीय राजमार्गों को फोरलेन करने के लिए राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कई सिंगल लेन और टू लेन सड़कों के निर्माण के लिए भी राशि मंजूर की। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button