सक्ती जिला

सक्ती जिला: पुलिस की मेहनत से माता-पिता के चेहरे पर लौट आई मुस्कान, अपहृत किशोर पहुंचा घर, पुलिस ने सकुशल पहुंचाया परिजनों तक, परिजनों ने एसपी अंकिता शर्मा की सक्रियता और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए जताया आभार

15 सितंबर की रात यूपी के मेरठ में हुआ था अपहरण 10 दिन बाद 25 सितंबर को बरामद

सक्ती/हसौद। अपहृत किशोर को बरामद कर सक्ती पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। अपहृत बेटे के मिलने से माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। अपहृत किशोर के परिजनों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सक्ती एसपी अंकित शर्मा का आभार जताया है। बेटा को देखकर रोते बिलकते माता-पिता के जान में जान आई है। उल्लेखनीय है कि सक्ती पुलिस ने यूपी के मेरठ में अपहृत गुलशन केवट को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। 27 सितंबर की देर रात किशोर को मेरठ से सक्ती के हसौद लाया गया और अगले दिन 28 सितंबर शनिवार की सुबह किशोर को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। डोमाडीह पहुंचने पर किशोर को देखने लोगों की भीड़ जुट गई। गुलशन से मिलने के लिए गांव के लोग बड़ी संख्या में उसके घर पहुंचे। अपहृत गुलशन के घर लौटने से परिजन समेत गांव के लोगों में खुशी का माहौल है।

उत्कल एक्सप्रेस से हुआ था अपहरण, 10 दिनों बाद बरामद:- 

               हसौद थाना क्षेत्र के डोमाडीह निवासी जयश्री केवट अपने छोटे भाई गुलशन केवट के साथ उत्कल एक्सप्रेस से हरिद्वार जा रहा था, 15 सितंबर की रात करीब 9 बजे यूपी के मेरठ के सकौती रेलवे स्टेशन के आसपास कुछ अज्ञात बदमाशों ने ट्रेन में चढ़कर दोनों भाइयों के साथ मारपीट की और गुलशन को अपहरण कर ले गए थे। अपहृत किशोर के बड़े भाई ने जीआरपी, मेरठ के दरौला थाना में अपहरण की शिकायत की जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने वीडियो जारी कर सीएम विष्णु देव साय से मदद के गुहार लगाई जिस विडियों को संज्ञान में लेकर आईपीएस अंकित शर्मा ने मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन टांडा से बातचीत कर, सक्ती से पुलिस की एक टीम मेरठ भेजा। सिटी जीआरपी, दरौला और सक्ती पुलिस की संयुक्त टीम अपहृत किशोर की लगातार खोजबीन करती रही जिसे अपहरण के लगभग 10 दिनों बाद 25 सितंबर को दरौला थाना क्षेत्र के खेड़ीटप्पा से बरामद कर खरीददार समेत अपहरण में शामिल कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गुलशन रेस्क्यू की पूरे प्रदेश में चर्चा:-

                 अपहृत किशोर गुलशन केवट के दस्तायाबी के लिए पुलिस की संयुक्त टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी है। अपहरण के आरोपियों की पतासाजी कर अपहृत किशोर को बरामद करने पुलिस की एक टीम सक्ती से मेरठ भेजी गई थी। सक्ती पुलिस की टीम ने मेरठ में पूरी लगन से मेहनत की है, माता-पिता की दुआओं ने पुलिसकर्मियों को उनकी मेहनत का सार्थक परिणाम दिया है। सक्ती पुलिस की इस रेस्क्यू ने लोगों के दिलों में पुलिस के प्रति मान सम्मान को बढ़ा दिया है। सक्ती ही नही पूरे प्रदेश भर में अपहृत किशोर के रेस्क्यू की चर्चा है। सक्ती पुलिस की इस रेस्क्यू के चलते लोगों के दिल में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास एवं जागरूकता बढ़ने लगा है। चौक चौराहे में गुलशन रेस्क्यू की चर्चा कर लोग एसपी अंकित शर्मा के इस कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button