सक्ती नगर

हड़ताल का असर, कार्यालयों में नहीं हो रहे कोई काम

हड़ताल करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों ने कहा- मांग पूरी होते तक चलेगी हड़ताल

सक्ती- अपनी मांगों को लेकर इन दिनों कर्मचारी तथा अधिकारी हड़ताल पर हैं। नगर के पूरेन्हा तालाब के ततट पर सुबह से शाम तक पदाधिकारी डटे रहते हैं और लगातार शासन को जगाने के लिए नारेबाजी कर रहे हैं। विदित हो के नगर में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला इकाई सक्ती के तत्वाधान में हड़ताल चल रही है। दूसरे दिन की हड़ताल में जिला संयोजक राधे लाल भारद्वाज ने कहा यह सरकार सत्तारूढ़ होने के पहले और बाद में कर्मचारी और अधिकारियों के साथ किए गए वायदे को आज पर्यन्त नहीं निभाया है। यह सरकार मिथ्या के बल पर टिकी हुई है।

हड़तालरत अधिकारी कर्मचारी

हड़ताल के दूसरे दिन फेडरेशन के जिला महासचिव ए. के. पटले ने कहा किया सरकार विधायकों के वेतन भत्ते त्वरित बड़ा लिए मुख्यमंत्री मंत्री प्रतिपक्ष के नेता और विधायक गणों के वेतन भत्ते आसानी से बढ़ा लिए। इस दौरान संरक्षक रमेश तिवारी, विजय बहादुर सिंह, भोला शंकर तिवारी, केके पटेल, राजकुमार पटेल ,चंद्र प्रकाश तिवारी ,खेलन टूटे, सत्यनारायण राठौर, प्रमोद चंद्रा, यू आर पटेल, रोशन पटेल, नरेंद्र वैष्णव, रामगोपाल थवाईत, भाई राधेश्याम साहू, गोपाल जायसवाल, तुलेश्वर कुमार चंद्रा, कैलाश कुर्रे, हेमंत ,श्रीमती हेमलता महार, सुश्री लक्ष्मी पूरे, श्रीमती शारदा तिवारी, शांति राठिया ,श्रीमती रजनी मेहरा, श्रीमती उर्मिला लहरें, श्रीमती उत्तरा चंद्रा, हरिराम पटेल, त्रिलोकीनाथ सोनी, श्रीमती ललिता मन्ना डे, मोनिका पटेल, यशवंत राज सिंह माण्डलेकर, अविनाश ठाकुर, सुरेश कुमार जायसवाल ,राकेश चंद्र तिवारी, श्रीमती महेश्वरी खरे, नेम हाथी कुजूर,सुकृता बंजारे ,कुमारी सुनीता, निर्मल जायसवाल जवाहर मरावी ,हीरानंद साहू, ओमप्रकाश देवांगन, युनुस परवेज़ अहमद, विजय सिंह, प्रमोद चंद्र, अरुण कुमार पटेल, जय कुमार देवांगन ,मनीष कुमार देवांगन, महेंद्र कुमार कुर्रे, जितेंद्र कुमार साहू ,अमित कुमार लहरें, दीपक कुमार खुटे, श्रीमती प्रतिभा पैकरा, सुनीता राठिया ,जे एल कश्यप ,डीआर धु्रव ,जय नारायण राठौर ,गोपाल राव पिंपलापुरे सहित 350 कर्मचारी से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button