शिक्षासक्ती जिला

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 20 अप्रैल को

सक्ती – 04 अप्रैल 2025 मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रयास आवासीय विद्यालयों प्रयास बालक, कन्या आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं की परीक्षा में प्राक्चयन परीक्षा  जिले सक्ती में दो परीक्षा केन्द्रो स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल डभरा एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल स्टेशन रोड सक्ती में दिनाँक 20 अप्रैल 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जावेगा। उक्त परीक्षा में शामिल होने के लिये प्रवेश पत्र ऑनलाईन प्रयास के पोटर्ल https://eklavya.cg.nic.in/PRMS/Student- Admission-Details पर क्लिक करके दिनांक 03 अप्रैल 2025 से डाउनलोड कर सकते है। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र एवं प्रवेश पत्र डाउनलोड के संबंध में कठिनाई होती है या अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी की आवष्यक्ता हैं तो कलेक्ट्रेट कार्यालय जिला सक्ती के कक्ष क्रमांक 11 स्थित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग में प्रयास शाखा प्रभारी से सुबह 10ः00 बजे से सायं 5ः30 बजे तक संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button