सक्ती जिला
चुनाव में लगे कर्मचारियों नहीं दी जा रही मानदेय राशि

सक्ती/डभरा – ब्लॉक डभरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चुनाव में लगे कर्मचारियों का अभी तक मानदेय राशि खाते में नहीं पहुंच पाया है। इस संबंध में कर्मचारियों ने बताया कि अभी तक उनके खाते में पंचायत चुनाव का राशि नहीं मिल पाया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हुए लगभग डेढ़ माह होने वाले हैं और अभी तक पैसा अप्राप्त है, विगत चुनावों का मानदेय राशि तत्काल मिल जाए करता था, पर इस बार काफी विलंब हो गया है, जिससे कर्मचारियों में आका्रेश व्याप्त है। कर्मचारियों का कहना कि जिला निर्वाचन अधिकारी को मानदेय राशि का जल्द भुगतान कराया जाना चाहिए।




