Uncategorized

छत्तीसगढ़ के जंगल की झोपड़ी में छुपा ‘फर्जी अमीर’… चोरी की बाइकें बेचकर 6+ गर्लफ्रेंड और रईसी की जिंदगी! मास्टरमाइंड गिरफ्तार, क्या सक्ती से भी जुड़े हैं तार!

कोरबा/दीपका। YOUR VOICE के हाथ लगी इस बड़ी खबर ने पूरे कोरबा जिले में हलचल मचा दी है। खदानों के पास जंगल में झोपड़ी बनाकर रहने वाला एक गरीब दिखने वाला युवक असल में बाइक चोरी गिरोह का मास्टरमाइंड निकला। चोरी की बाइकें बेचकर वह न सिर्फ महंगे कपड़े पहनता था, बल्कि खुद को ‘अमीरी दिखा’ कर 6 से ज्यादा लड़कियों से रिलेशन बनाकर ऐय्याशी की जिंदगी जी रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जयसिंह पटेल (27), निवासी कोहड़िया के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 14 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जबकि उसके गैंग के 5 साथी भी सलाखों के पीछे भेजे गए हैं। YOUR VOICE को मिली पुलिस इन्वेस्टिगेशन से जुड़े अंदरूनी विवरण चौंकाने वाले हैं।

कैसे फूटा राज? झोपड़ी तक पहुंची पुलिस की तफ्तीश

SECL दीपका खदान से रोलर चोरी की शिकायत मिली। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि खदान के पास पेड़ों के बीच एक युवक झोपड़ी बनाकर रहता है। दाल में कुछ काला देखकर पुलिस ने उसे घेरा और पूछताछ की।

पहचान-पत्र न होने, संदिग्ध गतिविधियों और लगातार इधर-उधर भटकने के कारण जब पूछताछ गहरी हुई तो सामने आया बाइक चोरी का पूरा रैकेट।


10 साल से घर से गायब, परिवार समझ चुका था ‘मर गया’

सबसे चौंकाने वाली बात यह कि आरोपी 10 साल से अपने घर नहीं लौटा था। परिवार उसे मृत मान बैठा था। लेकिन वह जंगल में झोपड़ी में रहकर चोरी की कमाई से रईसी दिखाता था, महंगे कपड़े पहनता था और लड़कियों को खुद को ‘अमीर’ बताकर फंसाता था।


कैसे चलता था गैंग? मास्टरमाइंड ने किया बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में जयसिंह ने बताया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी गैंग बनाया था।

* पहले इलाके की रेकी

* फिर मौका लगते ही बाइक चोरी

* उसके बाद बाइक को अलग-अलग क्षेत्रों में बेच देना


कुसमुंडा, दीपका और सर्वमंगला क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की उसने कबूलियत की है।


6 आरोपी गिरफ्तार, 14 बाइक बरामद—खरीदार भी फंसे

दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू की टीम ने मास्टरमाइंड के साथ उसके 5 साथियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार लोगों में—
अनस खान, शिवचरण, रामप्रसाद, रोहिदास, लालजी यादव और इमरान अंसारी शामिल हैं।

साथ ही चोरी की बाइक खरीदने वाले तीन लोगों को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।


YOUR VOICE की खास स्टोरी—क्यों है यह मामला खास?

✔ एक झोपड़ी में रहने वाला युवक गुपचुप तरीके से बड़े गैंग को चला रहा था
✔ चोरी की कमाई से अमीर बनने का ‘फर्जी मॉडल’ तैयार
✔ 6 से ज्यादा लड़कियों को रुतबा दिखाकर फंसाया
✔ 14 बाइक जब्त, गैंग के 6 अपराधी गिरफ्तार
✔ 10 साल तक परिवार से संपर्क नहीं—गायब समझकर परिवार रो चुका था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button