सक्ती जिला

ग्राम हरेठी में जल भराव के कारण किसान एवं ग्रामवासी परेशान

सक्ती। ग्राम हरेठी में जल निकासी के लिए सड़क के किनारे नाली की कोई व्यवस्था नहीं है। वर्तमान में बरसात का मौसम है, ग्राम के खेतो में बरसात का पानी एकत्रित हो गया है तथा गांव के जल निकाशी का मार्ग कुछ व्यक्तियों के द्वारा अवैध निर्माण कर एवं मिट्टी भरवा कर बेजा कब्जा करने की नियत से बंद करवा दिया गया है। करीब 5 एकड़ खेत जलमग्न है।जिसके कारण उसमे खेती करना असंभव हो गया है, ग्राम के किसान तथा ग्रामवाशियों के द्वारा ग्राम सरपंच सहित तहसीलदार सक्ती तथा जिला कलेक्टर जिला सक्ती को अपनी शिकायत पत्र प्रस्तुत किया गया है, परन्तु आज तक इस सम्बन्ध में कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। ग्राम के किसान खेती करने से वंचित है, जो कि उनका वार्षिक आय एवं अनाज का स्त्रोत है। खेतो का पानी अब सक्ती से ग्राम हरेठी होकर कलेक्ट्रेट पहुंच मार्ग पर भी जमा हो रहा है, जिससे आवागमन में परेशानिया उत्पन्न हो रही है, तथा करोडो की लागत से बनी डामर की सड़क भी पानी भर जाने के कारण खराब होने की सम्भावना है। ग्रामीणों ने बताया कि खेतो का पानी के सैप्टिक टैंक के पानी से भरा है जिससे शौच की समस्या हो रही है एवं खेतो का पानी घर पर प्रवेश करने लगा है। जिनसे घर की दीवार गिरने की एवं जनहानि की सम्भावना है। कुछ ग्रामीणों के द्वारा अपना टैंक का पानी सड़क पर छोडा जा रहा है। इसके बाद भी प्रशासन द्वारा आज तक इसपर कोई कारवाही नहीं की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button