सक्ती जिलासक्ती नगर

सनातन विरोध और साधु-संतों के अपमान के विरोध में भाजयुमो का उग्र प्रदर्शन, सक्ती के अग्रसेन चौक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का फूंका पुतला, कांग्रेस नेताओं पर भगवान श्रीराम और सनातन पर आघात करने का आरोप
सक्ती

सक्ती। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरीहा के आव्हान पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सनातन विरोधी भूपेश बघेल के खिलाफ प्रदेश भर में पुतला दहन किया गया। इसी क्रम में सक्ती के अग्रसेन चौक में जिला भाजयुमो द्वारा भूपेश बघेल का पुतला दहन कर कांग्रेस पार्टी पर सनातन धर्म और साधु-संतों के निरंतर अपमान का गंभीर आरोप लगाया गया।
इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार सनातन संस्कृति, साधु-संतों और भगवान श्रीराम के प्रति अपमानजनक बयान देते रहे हैं, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भाजयुमो सक्ती जिला अध्यक्ष आलोक पटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने सनातन धर्म का खुला विरोध किया है। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा एवं पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ की जा रही बयानबाजी से यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस नेताओं को सनातन विरोध की स्क्रिप्ट किसी और के द्वारा दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि जब रामसेतु की बात आई तब कांग्रेसियों ने उसे काल्पनिक बताया और भगवान श्रीराम को भी काल्पनिक कहा गया। राम मंदिर निर्माण के बाद आमंत्रण मिलने के बावजूद गांधी परिवार का दर्शन के लिए न जाना भारतीय आस्था और परंपरा पर सीधा आघात है। भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा ऐसे किसी भी कृत्य को कभी स्वीकार नहीं करेगा।
आलोक पटेल ने कहा कि पं. प्रदीप मिश्रा के प्रवचनों और शिव-भक्ति के लिए गांव-गांव, गली-गली में आबाल-वृद्ध नर-नारी उमड़ पड़े हैं। वहीं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री सनातन संस्कृति को जागृत करने का कार्य कर रहे हैं, जिस पर हमें गर्व है। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मांतरण कराने वालों से दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें संरक्षण देने वालों को सनातन धर्म और साधु-संतों पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
भाजयुमो नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि साधु-संत भारतीय समाज की आत्मा हैं और यदि उनका अपमान करने का कोई प्रयास किया गया तो भाजयुमो सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन के माध्यम से जवाब देगा। कांग्रेस पार्टी की सनातन विरोधी राजनीति के कारण वह अब कुछ राज्यों तक सीमित रह गई है और आने वाले समय में उसका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।
इस दौरान भाजपा सक्ती जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जिला मंत्री अरुण शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल, भाजयुमो प्रदेश मंत्री लोकेश साहू, जिला महामंत्री विराट द्विवेदी, आशा साव, दीपक गुप्ता, गजेंद्र राठौर, प्रकाश साहू, चिराग अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, रवि पटेल, शिवम जायसवाल, लाखन नामदेव, घन्नु डनसेना, भूपेश तिवारी, राजकमल राठौर, गोपाल गौतम, विक्रम प्रताप सिंह, योगेश साहू, नुतेश साहू, तुलेश पटेल, सोमेश सोनी, सूरज देवांगन, रामावतार साहू, हर्ष देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button