क्राइमसक्ती जिला

बेटे से मिलने आई मां के साथ मारपीट, सक्ती थाने में देवर के खिलाफ एफआईआर

सक्ती- अपने बच्चे से मिलने ससुराल आई मां ने अपने देवर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला पंजीबद्ध कराया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसके देवर के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृदुला साहू का विवाह बुधवारी बाजार में साहू परिवार में हुआ थी। प्रार्थिया के अनुसार फिलहाल वह ग्राम मोहरा थाना सीपत जिला बिलासपुर में रहती है। उसका पति के साथ पारिवारिक वाद विवाद चल रहा है जिसका मामला न्यायालय में लंबित है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को वह अपने बेटे चंद्रआदित्य उम्र 10 वर्ष मिलने आई थी। ससुराल पहुंचने पर उसके देवर नीरज साहू ने घर क्यों आई हो की बात कहते हुए बेटे से मिलने नहीं दिया। साथ ही मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी नीरज साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 351(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button