क्राइमसक्ती जिला

पहले शादी का वादा किया फिर मुकर गया, अब पहुंचा सलाखों के पीछे, सक्ती जिले की घटना

सक्ती– जिले की नगरदा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी कि पतेरापाली कला निवासी तीजराम साहू पिता परसराम साहू ने 12 अक्टूबर को शाम 5:00 बजे शादी का झांसा देकर घर से बाला फुसलाकर अपने मोटरसाइकिल से सक्ती लेकर गया, सक्ती से बिलासपुर और चांपा लेकर गया जहां पीड़िता से जबरन दबाव पूर्वक बलात्कार किया। इस संबंध में नगरदा पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शादी करने से इनकार करना बताकर रिपोर्ट दर्ज कराने प्रार्थिया जांजगीर थाने पहुंची और धारा 366, 376 भादवि कायम कर मामला पंजीबद्ध किया गया। मामला दर्ज होने के बाद तत्काल कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंतराल में पतासाजी कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर मामले के आरोपी तीजराम साहू को पतेरा पाली थाना नगरदा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्यवाही में उपनिरीक्षक सीपी कंवर थाना प्रभारी नगरदा एवं प्रधान आरक्षक चंद्रकला सोन, नवधा सिंह, गणेश सिंह, रूप सिंह कंवर एवं साइबर सेल सक्ती के आरक्षक खगेश राठौर का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button