सक्ती जिला

मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने जा रहे भाजयुमो सक्ती अध्यक्ष अंकित सहित पांच भाजपा नेता गिरफ्तार

भाजयूमो सक्ती अध्यक्ष अंकित अग्रवाल को पुलिस ने किया गिरफ़्तार जैजेपुर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विरोध करने जा रहे थे


सक्ती– छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का जैजेपुर विधानसभा में आगमन होने जा रहा था उसी आगमन को लेकर भाजयूमो अध्यक्ष अंकित अग्रवाल एवं भाजपा कार्यकर्ता भूपेश बघेल को काला झंडा दिखाने विरोध प्रदर्शन करने जैजेपुर जा रहे थे लेकिन रास्ते में पुलिस प्रशाशन ने अंकित अग्रवाल एवं भाजयूमो कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार कर लिया अंकित अग्रवाल ने मीडिया को बताया की भूपेश बघेल जी ने जो छत्तीसगढ़ की जनता से घोषणा पत्र में जो वादा किया था उनमें से एक भी वादे को पूरा नहीं किया और आज सक्ती ज़िले में रोड की स्तिथि बहुत ही ख़राब है इस ओर मुख्यमंत्री का विरोध कर काला झंडा दिखाकर उनको यह बताना था की आपने जो जनता को वादा किया था उससे भटक रहे है और छत्तीसगढ़ की जनता को धोके में रख रहे है लेकिन भूपेश बघेल जी अपने इस विरोध को पचा नहीं पा रहे है और हम सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार करवा दिया वही पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष अभिषेक गोलू शर्मा ने जमकर भूपेश बघेल के विरोध में नारे बाजी करते हुए कहा की भूपेश बघेल डरता है पुलिस को आगे करता है और कहा कि भूपेश बघेल लगातार छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय कर रहे है। वही भाजपा नगर महामंत्री अमन डालमिया ने कहा की अब ज़्यादा दिन नहीं बचे है इस सरकार के आम जनता इस सरकार से दुखी है और इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकने के लिए तैयार है सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी की और कहा की विरोध करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है और बघेल जी विरोध को पचा नहीं पा रहे है और हम सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार करवा दिए। जिसमें भाजयूमो अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ,पूर्व भाजयूमो अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री अमन डालमिया, रंजन सिन्हा, सूरज देवाँगन की गिरफ़्तारी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button