सक्ती में स्कूल निरीक्षण में अनुपस्थिति, एचएम सहित पांच शिक्षकों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी

सक्ती। विकास खंड शिक्षा अधिकारी, सक्ती की ओर से एक स्कूल निरीक्षण के दौरान प्रधान पाठक सहित पांच शिक्षकों को अनुपस्थिति पाए जाने पर “कारण बताओ नोटिस” जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह नोटिस 13.09.2025 को सुबह 07:40 बजे स्कूल निरीक्षण के दौरान शिक्षक अनुपस्थित पाए जाने पर दिया गया। नोटिस में कहा गया कि यह कार्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के नियमों के विपरीत है। नोटिस में शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे दो दिन के भीतर स्पष्ट स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। समय पर उत्तर न देने या संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय के प्रधानपाठक मनक राम कुर्रे, शंकर दयाल सोनवानी, शिक्षक (एल.बी.), मणिकर्णिका राठौर, शिक्षक (एल.बी.), राम दयाल कंवर, सहायक शिक्षक (एल.बी.), श्रीमती शंकुतला कंवर, सहायक शिक्षक (एल.बी.) को नोटिस जारी की गई है।
———-
स्कूल निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्रधान पाठक समेत कुछ शिक्षक समय पर विद्यालय में उपस्थित नहीं थे। शिक्षक समुदाय की जिम्मेदारी है कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करें। “शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 और सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के अनुसार अनुपस्थिति अवैध है। हम शिक्षकों को केवल नोटिस ही नहीं दे रहे हैं, बल्कि बच्चों के हित में उनका समयबद्ध और अनुशासित रवैया सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि नोटिस के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो कड़ा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। हमारी कोशिश है कि शिक्षक और छात्र दोनों ही लाभान्वित हों और शिक्षा का स्तर उन्नत हो।”
दिलीप कुमार पटेल
बीईओ, सक्ती




