सक्ती जिला
ध्वजारोहण समारोह का भव्य आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा आर.के. ऑटोमोबाइल्स सक्ती परिसर

सक्ती। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आर.के. ऑटोमोबाइल्स परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के उत्साह के साथ संपन्न हुआ। तिरंगे की शान में सभी उपस्थित जनों ने सम्मानपूर्वक सलामी दी और राष्ट्रगान गाया।
कार्यक्रम में आर.के. ऑटोमोबाइल्स के संचालक जैनेंद्र जायसवाल सहित कर्मचारीगण, स्थानीय नागरिक और गणमान्य अतिथि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए योगदान देने का संकल्प लिया।
इस मौके पर परिसर को तिरंगे झंडे, गुब्बारों और सजावट से सुसज्जित किया गया, जिससे वातावरण में देशभक्ति की सुगंध फैल गई। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों को मिठाई वितरण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।





