सक्ती जिला

जिला पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने हसौद से सुशीला सिन्हा को बनाया प्रत्याशी, जोर-शोर से चल रहा जनसंपर्क अभियान

सक्ती। जिला पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। 29 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत चुनाव के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की जिसमें जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 हसौद से भाजपा ने सुशीला सिन्हा को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इस घोषणा के बाद हसौद क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय चेहरा:-
सुशीला सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा की बहन हैं। वह लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं और हसौद क्षेत्र की जनता के बीच लगातार जनसमस्याओं को उठाती रही हैं। क्षेत्र की जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ और लगातार जनसमस्याओं को उठाने की उनकी छवि को देखते हुए भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह:-


भाजपा की ओर से सुशीला को अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने के बाद हसौद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि सुशीला सिन्हा का मजबूत जनाधार और क्षेत्र में उनकी सक्रियता उन्हें इस चुनाव में बढ़त दिला सकती है और एक बार फिर इस क्षेत्र में कमल खिलेगा। भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी ने सही उम्मीदवार का चयन किया है, निश्चित ही प्रचंड बहुमत से हसौद क्षेत्र में भाजपा को जीत मिलेगी और क्षेत्र में पुनः कमल खिलेगा।

हसौद में कमल खिलाने की रणनीति:-


भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सुशीला सिन्हा को प्रचंड बहुमत से विजई बनाने हसौद क्षेत्र में जोर-शोर से चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। सुशील सिन्हा स्वयं डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से संवाद कर वोट मांग रही हैं और एक बार फिर हसौद क्षेत्र में कमल खिलाने के लिए संघर्ष कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button