सक्ती जिलासक्ती नगर

सक्ती में पहली बार भव्य “जेठा–सक्ती प्रॉपर्टी एक्सपो 2026” का आयोजन, 21 से 23 फरवरी तक मिलेगा ड्रीम होम और निवेश का सुनहरा अवसर

सक्ती। शहर और जिले के नागरिकों के लिए रियल एस्टेट क्षेत्र में एक बड़ा अवसर लेकर जेठा–सक्ती प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य प्रॉपर्टी एक्सपो 21, 22 एवं 23 फरवरी 2026 (शनिवार, रविवार और सोमवार) को वास्तु विहार कैंपस, जेठा सक्ती में आयोजित होगा।

इस तीन दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो में घर, फ्लैट, प्लॉट, कमर्शियल प्रॉपर्टी, आवासीय योजनाएं एवं निवेश से जुड़ी आधुनिक परियोजनाएं एक ही मंच पर उपलब्ध रहेंगी। आयोजकों के अनुसार, एक्सपो का उद्देश्य आम नागरिकों को ड्रीम होम और सुरक्षित निवेश के विकल्प उपलब्ध कराना है। एक्सपो में प्रॉपर्टी डेवेलपर्स, बिल्डर्स, रियल एस्टेट कंपनियां और निवेश सलाहकार भाग लेंगे, जो ग्राहकों को सीधे जानकारी देंगे। साथ ही, बुकिंग पर विशेष छूट, आकर्षक ऑफर्स और आसान भुगतान विकल्प भी उपलब्ध रहेंगे।

आयोजक मनोज पटेल ने बताया कि इच्छुक बिल्डर्स एवं कंपनियां अपने स्टॉल की बुकिंग कर सकती हैं। अधिक जानकारी एवं स्टॉल बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर +91 9644488828 पर संपर्क किया जा सकता है। यह प्रॉपर्टी एक्सपो न केवल घर खरीदने वालों के लिए बल्कि भविष्य में सुरक्षित निवेश की योजना बना रहे लोगों के लिए भी एक सुनहरा अवसर साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button