छत्तीसगढ़सक्ती जिला
डभरा क्षेत्र के कांसा और बड़े कटेकोनी खरीदी प्रभारियों के खिलाफ जांच टीम का हुआ गठन, जल्द गिर सकती है गाज

सक्ती। डभरा क्षेत्र में धान खरीदी को लेकर अनियमिताएं सामने आ रही थी अब प्रशासन ने कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। धान उपार्जन केंद्र कांसा एवं बड़े कटेकोनी में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए जांच टीम का गठन कर दिया गया है। सीओ सहकारिता डीसी बघेल के नेतृत्व में टीम गठित हुई है। यह टीम अब गड़बड़ी की जांच करेगी। किसानों की मेहनत पर डाका डालने वाले कांसा और बड़े कटेकोनी के प्रभारियों पर अब जल्द ही गाज गिर सकती है। इनकी शिकायत मंत्री तक की गई है। जांच टीम में सहकारिता विस्तार अधिकारी डीसी बघेल के अलावा मनोज साहू खाद्य निरीक्षक, अविनाश पटेल खाद्य निरीक्षक, गजानंद राव सुपरवाइजर शामिल हैं। जिला खाद्य अधिकारी द्वारा गठित टीम को जल्द जांच कर प्रतिवेदन सौंपेने के लिए कहा गया है।






