सक्ती जिलासक्ती नगर

पूर्व केबिनेट मंत्री एवं सक्ती राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

सक्ती- पूर्व केबिनेट मंत्री एवं सक्ती राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने 29 अप्रैल को अंतिम सांस ली। दोपहर करीब 3 बजे उनका पीला महल में निधन हो गया। उनके निधन से पूरा शहर शोकमग्न हो गया है। आज 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 85 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। सक्ती की राजनीति में दशकों तक  उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। पूर्व मंत्री राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह का निधन सक्ती जिले के लिए एक बड़ी क्षति है।  उन्हें क्षेत्र के विकास और प्रगति के लिए उनके समर्पण के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

अविभाजित मध्यप्रदेश में बनें थे केबिनेट मंत्री-

अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से सक्ती रियासत एवं अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह मध्य प्रदेश की दिग्विजय सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। सुरेंद्र बहादुर सिंह अविभाजित मध्यप्रदेश की राजनीति में प्रमुख व्यक्तित्व रहे। वे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। सक्ती रियासत के राजा के रूप में उनकी लोकप्रियता उल्लेखनीय थी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्होंने सक्ती क्षेत्र में कई धार्मिक और शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना में योगदान दिया। इन संस्थानों के संचालन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button