सक्ती में गरजे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कहा- भाजपा का काम है झूठ बोलना, इस सरकार में बढ़ा अपराध का ग्राफ, समाप्त कराया विधायक का आमरण अनशन, निःशुल्क रेत नहीं मिलने के मुद्दे को लेकर रामकुमार यादव बैठे थे अनशन पर

सक्ती- रेत माफी की घोषणा करने के बाद भी पीएम आवास के हितग्राहियों को निःशुल्क रेत नहीं मिलने के मुद्दे को लेकर विगत दो दिनों से आमरण अनशन पर बैठक चंद्रपुर विधानसभा के विधायक रामकुमार यादव के अनशन स्थल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुहंचे और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा का काम केवल झूठ बोलना है। पूरे छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बना दिया है जहां देखो वहां केवल अपराध हो रहे हैं। चाकू चलना तो आम बात हो गई है। 15 नवंबर से होने वाली धान खरीदी को लेकर भी साय सरकार पर भूपेश बघेन कई आरोप लगाए। उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार की किसानों के धान को खरीदने की कोई नियत नहीं दिख रही है। किसानों के खेत की गिरदावरी कराई जा रही है वह भी शिक्षकों और बाबूओं से। इतना ही नही अभीत क 20 लाख क्विंटल धान फड़ों में पड़ा है। धान उठाव की भारी गंभीर समस्या उत्पन्न होने जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मिलिंग पूरी नहीं हुई है। राइस मील वालों को रेक नहीं मिल रही है। अब मील वालों का मिलिंग चार्ज भी आधा कर दिया गया है। सरकार की धान खरीदी करने की नियत नहीं है। किसानों को कहा गया है कि वे अब गर्मी की फसल न लें कोई अन्य फसल लें। रबी फसल जे लेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। ऐसी भाजपा सरकार किसानों की विरोधी सरकार है। अंत में रामकुमार यादव के अनशन को यह बोलकर पूर्व सीएम ने जूस पिलाकर समाप्त कराया कि आगे अभी सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करने हैं और इसकी शुरूआत विधायक ने कर दी है।इस अवसर पर विधायक बालेश्वर साहू, व्यास कश्यप भी मौजूद रहे।
अपराध बढ़ा, समाज विशेष को बनाया टारगेट-
वर्तमान भाजपा सरकार पर नाकामी का आरोप लगाते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि फर्जी एनकाउंटर कर आदिवासियों को मारा गया है। बलौदा बाजार में सतनामी को मारा गया है। साहू समाज के खिलाफ साजिश रची गई है। कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ गए हैं। एक भी वादे इस सरकार ने पूरे नहीं किए। सरकार ने कहा था एकमुश्त बोनस राशि देंगे और धान का पैसा एक मुश्त नगद पंचायत भवन से दिया जाएगा। ऐसा सरकार को करना चाहिए।
भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा का काम केवल झूठ बोलना है। पूरे छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बना दिया है जहां देखो वहां केवल अपराध हो रहे हैं। चाकू चलना तो आम बात हो गई है।




