छत्तीसगढ़राजनीतिकसक्ती जिला

पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित राठौर ने कांग्रेस से टिकट के लिए आवेदन दिया, कहा – डॉ चरण दास महंत चुनाव लडेंगे तो उनका स्वागत है, नहीं करेगें टिकट के लिए दावा

सक्ती। कांग्रेस पार्टी में टिकट पाने के इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पास जमा कर रहे हैं। अंतिम दिन पूर्व जिला पंचायत सदस्य, युवा नेता लगातार कांग्रेस में सक्रियता से कम करने वाले अमित राठौर ने भी अपनी उम्मीदवारी पेश कर दी है और कांग्रेस की ओर से टिकट की मांग करते हुए कहा है कि यदि विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत सक्ती विधानसभा से चुनाव लड़ते हैं तो वह उनके समर्थन में अपना आवेदन वापस ले लेंगे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया कंवर को आवेदन देते हुए अमित राठौर

लेकिन यदि पार्टी कोई विकल्प तलाश करती है तो ऐसे में सामाजिक एवं राजनीतिक दृष्टिकोण को मत देना नजर रखते हुए वे कांग्रेस की ओर से एक बेहतर उम्मीदवार साबित हो सकते हैं। विदित हो कि जिस प्रकार कांग्रेस ने पूर्व में राठौर समाज को जिस प्रकार महत्व दिया है उसे इस बार राठौर समाज से भी आवेदन करने वालों की लंबी लिस्ट है। अमित राठौर के साथ ही उनकी माता श्रीमती उषा राठौर ने भी आवेदन पत्र ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के समक्ष जमा किए हैं। पूर्व में जनपद पंचायत अध्यक्ष के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। और सामाजिक तथा राजनीतिक विभिन्न पदों पर वे विराजमान भी रह चुकी हैं।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समक्ष आवेदन देते हुए अमित राठौर साथ में हैं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, कांग्रेस नेता एवं विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल, राहुल अग्रवाल, कमल शर्मा, अभिषेक सिंह चिंटू एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवा एवं सामाजिक बंधु

ग्रामीण क्षेत्र एवं युवाओं के बीच है अच्छी पैठ –

विगत कई वर्षों से अमित राठौर लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं और जिस प्रकार उन्होंने युवाओं के साथ साथ समाज एवं अन्य समाज में भी अपनी पैठ जमाई है निसंदेह टिकट मांगने के हकदार हैं। 45 वर्षीय अमित कुमार राठौर किरारी गांव के रहने वाले हैं। इनका मुख्य पेशा कृषि है।

वर्तमान में जिला महामंत्री के पद पर कर रहे हैं काम, पूर्व में रह चुके हैं जिला पंचायत सदस्य –

अमित राठौर वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी में जिला महामंत्री के पद पर पदस्थ हैं। 2003 से 2005 के मध्य में ब्लॉक अध्यक्ष युवक कांग्रेस के तौर पर भी रह चुके हैं। साथ ही 2010 में वार्ड पंच के रूप में निर्विरोध चुने गए थे।

अमित राठौर के समर्थन में नारेबाजी करते हुए समर्थन एवं उनके चहेते

2015 में जिला पंचायत सदस्य के तौर पर चुने गए और उसके बाद दूसरी बार उन्होंने 2020 में भी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था लेकिन वे इसमें सफलता प्राप्त नहीं कर पाए थे। इनके आवेदन में खास बात यह है कि इन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि चरण दास महंत सक्ती से चुनाव लड़ना चाहेंगे तो वे टिकट के लिए अपनी उम्मीदवारी नहीं करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button