छत्तीसगढ़जनहितविशेष समाचारसक्ती जिलासक्ती नगरस्वास्थ्य

सक्ती के बिहान नर्सिंग होम के सफलता पूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर निःशुल्क तीन दिवसीय जांच शिविर कल 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक

सक्ती- नगर के बिहान नर्सिंग होम में तीन दिवसीय निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक किया जाएगा। इस अवसर पर निःशुल्क बीपी शुगर की जांच की जाएगी। सभी प्रकार की खून जांच में भी विशेश छूट प्रदान की जाएगी। इस जांच शिविर में डॉ. हेमेंद्र जायसवाल, डॉ. अंजना विनिता लकड़ा, डॉ. विरेंद्र जायसवाल, डॉ. मोनिका गबेल, डॉ. स्वपनेश, डॉ. हेमंत अपनी सेवाएं देंगे। विदित हो कि नगर में संचालित बिहान नर्सिंग होम सक्ती के सफलता पूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। उक्त शिविर बिहान नर्सिंग होम बाराद्वार रोड सक्ती में आयोजित किया जाएगा। आगामी 3, 4 एवं 5 अप्रैल को पहुंचकर उक्त शिविर का लाभ उठाया जा सकता है। विभिन्न रोगों की जांच की उचित परामर्श चिकित्सकों के द्वारा दिया जाएगा। आसपास लोगों के लिए इस प्रकार का शिविर निश्चित तौर पर लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button