“संघर्ष से शिखर तक: बसनाझर की बेटी और सेरो की बहू डॉ. बिंदु डनसेना ने पीएचडी हासिल कर रचा नया इतिहास”

फगुरम। “परिश्रम, साधना और ज्ञान की निरंतर तपस्या ही साधारण जीवन को असाधारण उपलब्धि में बदल देती है”—इस कथन को चरितार्थ कर दिखाया है ग्राम बसनाझर (जिला रायगढ़) की होनहार बेटी और ग्राम सेरो (जिला सक्ती) की बहू डॉ. बिंदु डनसेना ने। उन्होंने अपनी अथक मेहनत और अटूट समर्पण से हिंदी साहित्य के क्षेत्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
डॉ. बिंदु डनसेना ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग से संबद्ध शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव के हिंदी विभाग से “नरेंद्र कोहली के साहित्य में व्यंग्य विधान” विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया। यह शोध उन्होंने अपने मार्गदर्शक डॉ. बी. एन. जागृत के निर्देशन में संपन्न किया।
सबसे खास बात यह है कि वे ग्राम बसनाझर की पहली बेटी और ग्राम सेरो की पहली बहू हैं, जिन्होंने पीएचडी जैसी सर्वोच्च शैक्षणिक उपाधि हासिल कर इतिहास रच दिया है। उनकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गई है।
अपने शोध में उन्होंने प्रसिद्ध साहित्यकार नरेंद्र कोहली के साहित्य में व्यंग्य की गहराई, सामाजिक चेतना और व्यवस्था की विसंगतियों पर प्रभावशाली विश्लेषण प्रस्तुत किया। उन्होंने सिद्ध किया कि कोहली का व्यंग्य केवल हास्य नहीं, बल्कि समाज के यथार्थ को उजागर करने वाली सशक्त साहित्यिक अभिव्यक्ति है।
🎓 शैक्षणिक उपलब्धियाँ:
हिन्दी विषय में जेआरएफ उत्तीर्ण
5 बार नेट और 2 बार सेट परीक्षा में सफलता
महाविद्यालय की प्रथम JRF-SRF स्कॉलर
लगभग 15 शोध-पत्र UGC CARE जर्नल्स में प्रकाशित
6 बुक चैप्टर लेखन
🏆 प्राप्त सम्मान:
“बेस्ट रिसर्च स्कॉलर”
“श्रेष्ठ अकादमिक शोधकर्ता”
“शोध सारथी सम्मान”
“आचार्य रवीन्द्रनाथ टैगोर साहित्य शिरोमणि सम्मान”
“रामधारी सिंह दिनकर साहित्य सेवा सम्मान–2024”
“निराला काव्य रत्न सम्मान”
उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार, शोध निर्देशक, साहित्यकारों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। यह उपलब्धि विशेष रूप से बेटियों और छात्राओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आई है।
*शुभकामनाओं सहित* *जनप्रतिनिधियों के संदेश*—

“ मेरे चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेरो की बहू एवं शोध साधिका प्रिय बहन बिंदु डनसेना को पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई। यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।”
*रामकुमार यादव*
*विधायक, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र*

“मेरे निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेरो की होनहार बहू और मेरी प्रिय बहन बिंदु डनसेना को पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई। यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।”
*श्रीमती पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खुंटे*
*जिला पंचायत सदस्य*, सक्ती

“आज जब महिलाएँ शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रही हैं, ऐसे समय में डॉ. बिंदु डनसेना की पीएच.डी. उपाधि पूरे समाज, विशेषकर बेटियों और छात्राओं के लिए प्रेरणादायी है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का साहस देगी। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।”
*विजय जायसवाल*
*प्रदेशाध्यक्ष*
*छत्तीसगढ़ कलार महासभा*

“हमारे कलार समाज के लिए यह गौरव की बात है कि बिन्दु डनसेना ने अपने दृढ़ परिश्रम और संकल्प से अकादमिक क्षेत्र की उच्चस्तरीय उपाधि प्राप्त कर पूरे समाज को गौरवान्वित किया है।”
*श्रीमती सरोज डनसेना*
*महाध्यक्ष छ. ग. कलार महासभा*

“कलार समाज तथा ग्राम सेरो के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि हमारे ग्राम की बहू बिंदु डनसेना (भाभी जी) को डॉक्टरेट (पीएच.डी.) की उपाधि प्राप्त हुई है। उनकी यह उपलब्धि समाज और क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।”
*मन्नू जायसवाल*
*उपाध्यक्ष छ.ग. कलार महासभा चंद्रपुर परिक्षेत्र*

“कलार समाज की बेटी श्रीमती बिन्दु दर्शन (पत्नी—श्री जयप्रकाश दर्शन), जो बसनाझर ग्राम में पली-बढ़ी हैं, ने अपनी मेहनत और लगन से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर अपने माता-पिता, समाज और गाँव का नाम गौरवान्वित किया है। वे हमारे परिवार और ग्राम की प्रथम महिला हैं जिन्होंने यह उपाधि प्राप्त की है। यह उपलब्धि सचमुच प्रेरणादायी है। उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी ।”
*दिलेश्वर दर्शन*
*कार्यवाहक अध्यक्ष, छ.ग. कलार महासभा चंद्रपुर परिक्षेत्र*




