युवाओं के चहेते, समाजसेवा में अहम योगदान देने वाले गौतम को भाजयुमो में मिली अध्यक्ष पद की अहम जवाबदारी, अग्रसेन चौक पर हुए स्वागत से अभिभूत गौतम ने कहा – मिलकर करेंगे काम, उम्मीदों पर उतरूंगा खरा

चुनावी वर्ष में युवाओं के चहेते गौतम शर्मा को मिली अहम जवाबदारी, बने युवा मोर्चा अध्यक्ष
सक्ती। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता गौतम शर्मा को सक्ती नगर भाजयुमो में बड़ी जवाबदारी देते हुए नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चुनावी वर्ष में जवाबदारी मिलने से गौतम शर्मा के कंधों पर युवाओं को एकजुट करने का अहम दायित्व होगा।

सेवानिवृत्त वायरलेस इंस्पेक्टर स्व विनोद शर्मा के सुपुत्र एवं हनुमान गेट के पास संचालित फ्रेंड्स वियर मेंस शोरूम के संचालक गौतम शर्मा लगातार युवाओं के बीच अपनी पैठ बनाए हुए हैं। युवाओं के बीच उनकी एक अलग पहचान बन चुकी है और वह अनोखे तरीके से दुकानदारी करने के चलते अधिक लोकप्रिय हुए हैं।

इतना ही नहीं वे लगातार अपने मित्रों तथा सहयोगियों के माध्यम से समाज सेवा के माध्यम से हेल्पिंग हैंड्स का तमगा भी हासिल कर चुके हैं। नगर में जिस प्रकार से उनकी सक्रियता है उससे भाजपा के गलियारे में इस बात की चर्चा थी कि नगर मंडल अध्यक्ष के दायित्व को गौतम शर्मा बखूबी निभा सकते हैं। नियुक्ति के बाद गौतम शर्मा ने कहा कि पार्टी ने जो उनको जवाबदारी दी है उसका भी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे युवाओं को एकजुट करेंगे साथ ही घर घर से लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विधायक चुनकर आए इसके लिए उनके द्वारा भरकस प्रयास किया जाएगा। गौतम ने कहा कि राजनीति उनके लिए केवल एक राजनीति करने का जरिया ही नहीं है बल्कि इसके माध्यम से वे लगातार समाज सेवा करेंगे साथ ही लोगों के लिए भी जितना अधिक कर सकेंगे उतना करने का प्रयास करेंगे।

व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम से हुए फेमस –
गौतम शर्मा नगर के एक ऐसे युवा व्यवसाई हैं जिन्होंने कम समय में ही अपने कपड़े के व्यवसाय को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए काफी आगे बढ़ा लिया है। उनकी लगनसिलता की लगातार तारीफ होती है। उनका जुझारूपन और कार्य के प्रति लगन ही उन्हें लगातार आगे बढ़ा रही है।

अग्रसेन चौक पर हुआ जोरदार स्वागत, बधाई देने वालों का लगा रहा तांता-
नगर के अग्रसेन चौक में काफी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। युवाओं से मिलने वाले अपार प्रेम के बाद भावुक स्वर में गौतम शर्मा ने कहा कि लोगों के प्यार को वह कभी भुला नहीं पाएंगे। सदैव लोगों की बेहतरी के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर राजनीति के माध्यम से समाज सेवा का कार्य करेंगे और जरूरतमंद लोगों के काम आने का प्रयास करेंगे। लगातार युवा मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है।





