सक्ती जिला

गड्ढे में गिरे गौवंश को गौ सेवा समिति ने जेसीबी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला

सक्ती। समीपस्थ ग्राम टेमर के अमरियापारा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बहुत ही भरी गौवंश सकरे गड्ढे में गिरकर फंस गया। ग्रामीणों ने बताया कि गड्ढे के पास पैरा रखा हुआ था, जिसे खाने के लिए गौवंश वहां पहुंचा और असंतुलित होकर गड्ढे में गिर गया। ग्रामीणों ने उसे निकालने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत गौ सेवा समिति को सूचना दी गई। समिति के सक्रिय सदस्य गौरक्षक मयंक ठाकुर एवं स्वप्निल चौबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मयंक ठाकुर की सूझबूझ और टीम के समर्पित प्रयासों के चलते जेसीबी मशीन की सहायता से गौवंश को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

गाय को सकुशल बाहर निकालने के बाद उसे उसके पशुपालक को सौंप दिया गया तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सतर्कता बरतने की समझाइश दी गई। इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने गौ सेवा समिति की खुलकर प्रशंसा की. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button