सरस्वती शिशु मंदिर में गीता जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, विद्यार्थियों ने किया गीता पाठ का संकल्प

सक्ती। सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती में 1 दिसंबर को गीता जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य पूरन गिरी गोस्वामी, प्रधानाचार्य बलदाऊ साहू, वरिष्ठ आचार्य बिहारी लाल राठौर, आचार्यगण, दीदी-भैया एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भारती यादव दीदी द्वारा गीता पाठ से हुई। इसके पश्चात आचार्य बिरिछ बरेठ ने अपनी स्वरचित कविता की सुंदर प्रस्तुति दी। प्राचार्य पूरन गिरी गोस्वामी ने पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भगवद्गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गीता में लिखी प्रत्येक शिक्षा जीवन को सही दिशा प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन गीता के पाठ का संकल्प लेने की प्रेरणा दी और कहा कि गीता के ज्ञान को आत्मसात करने से जीवन में सकारात्मकता एवं कर्तव्यनिष्ठा बढ़ती है।
गीता जयंती को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया। कई विद्यार्थियों ने बताया कि वे अपने अभिभावकों के साथ घर में नियमित रूप से गीता का अध्ययन करते हैं और उससे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में इसे अपनाने का प्रयास भी करते हैं।
विद्यालय परिसर में धार्मिक व सांस्कृतिक माहौल के बीच कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




