सक्ती जिला
आम बजट 2025 देश की खुशहाली का बजट : कमलेश जांगड़े

सक्ती। जांजगीर चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े। ने आम बजट 2025 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह आम बजट देश की समृद्धि एवं खुशहाली का बजट है। इसमें मध्यम वर्ग, नौकरीपेशा, किसान, गरीब, महिला, युवा, विद्यार्थी और देश की सुरक्षा सभी का भरपूर ध्यान रखा गया है। उन्होंने बजट की ऐतिहासिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत देते हुए कर छूट की सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपए वार्षिक कर दिया गया है, जिससे लाखों करदाताओं को सीधा लाभ मिलेगा।




