सक्ती जिला
Trending

मौके से न चुकें, जम्प, दौड़ और भाला फेंक जैसे खेलों का दिया जा रहा प्रशिक्षण

30 दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण’ ’शिविर

सक्ती- जिला प्रशासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्ती के आदेश में जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती के अस्थाई खेल मैदान वार्ड नंबर 14 में प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 7 तक एवं अपराह्न 5 बजे से 7 बजे तक संघ के प्रशिक्षित सदस्यों की मार्गदर्शन में गोला फेक, भाला फेंक ,हाई जंप ,लांग जंप,,60 मीटर दौड़ 600 मीटर दौड़ एवं हैंडल्स रेस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिला की समस्त बालक बालिका जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है भाग ले सकते हैं। जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती में 12 वर्ष से 18 वर्ष तक की 44 बालक बालिकाएं पंजीकृत है।सभी को प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित होकर प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है स पंजिकृत खिलाड़ियों के अतिरिक्त अन्य इच्छुक बालक बालिकाएं निर्धारत प्रपत्र में पलक की सहमित हस्ताक्षरित सहमती पत्र प्रस्तुत करेंगे । प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को प्रतिदिन सुबह पौष्टिक स्वल्पाहार दिया जाता है। समापन कार्यक्रम दिवस को जिला प्रशासन खेल विभाग से प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा स इसके अतिरिक्त जिला एथलीट संघ सक्ती के द्वारा हाई परफार्मेंस स्टेमिना ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र दिया जाएगा जिला एथलेटिक्स के सदस्य मोहन प्यारे पटेल रामकुमार कांत राम नारायण धीवर श्रीमती सीमा यादव श्रीमती निशा साहू कोच के रूप मे प्रतिदीन अपनी सेवाएं देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button