छत्तीसगढ़

नवोदय विद्यालय में प्रवेश का सुनहरा अवसर — डैक एकेडमी दे रही निःशुल्क तैयारी का मौका

15 नवम्बर तक करें पंजीयन, परीक्षा 30 नवम्बर को

रायपुर। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रही डैक एकेडमी सैनीक स्कूल (DAC Academy Sainik School) ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 हेतु विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क राज्यस्तरीय तैयारी की घोषणा की है।

एकेडमी के संचालक गोस्वामी सर एवं साहू सर ने बताया कि कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन और अभ्यास कक्षाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को समान अवसर प्रदान करना है ताकि वे बिना किसी आर्थिक बाधा के सफलता प्राप्त कर सकें।

पंजीयन की अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2025 रखी गई है, जबकि परीक्षा 30 नवम्बर 2025 को आयोजित की जाएगी।
इच्छुक विद्यार्थी www.dacacademy.in पर जाकर निःशुल्क पंजीयन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें – 8109810976।

गोस्वामी सर ने बताया कि अब तक एकेडमी के अनेक विद्यार्थी नवोदय, सैनिक और मिलिट्री स्कूलों में चयनित होकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। संस्था का लक्ष्य है – हर विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सफलता का मार्गदर्शन पहुँचाना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button