सक्ती के शौकीनों के लिए खुशखबरी — बाराद्वार रोड पर शुरू हुई विदेशी प्रीमियम मदिरा की हाई-क्लास दुकान, अब शहर में भी मिलेगा ‘फॉरेन फ्लेवर’!

सक्ती। नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत बाराद्वार रोड पर आज 12 नवंबर 2025 से विदेशी प्रीमियम मदिरा दुकान का संचालन शुरू किया गया। इस दुकान में ग्राहकों के लिए हाई रेंज की विदेशी और ब्रांडेड मदिरा उपलब्ध रहेगी।
अब सक्ती के मदिरा प्रेमियों को महंगे ब्रांड की तलाश में रायगढ़ या बिलासपुर तक भटकना नहीं पड़ेगा। ग्राहकों की लगातार यह शिकायत रहती थी कि स्थानीय दुकानों में प्रीमियम क्वालिटी की शराब आसानी से नहीं मिलती। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) द्वारा सक्ती में यह हाई-क्लास विदेशी प्रीमियम मदिरा दुकान शुरू की गई है।

दुकान में ग्राहकों के लिए ब्रांडेड स्कॉच, व्हिस्की, वाइन और अन्य प्रीमियम मदिरा की विविध रेंज उपलब्ध कराई गई है। आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक माहौल के साथ यह दुकान शहर के युवाओं और रसिकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहल शहर में नई सुविधा तो लाएगी ही, साथ ही बाहर जाने की परेशानी से भी निजात मिलेगी। वहीं, दुकानदारों का दावा है कि यहां गुणवत्ता, पारदर्शिता और संतुष्टि – तीनों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।





