संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की 269वीं जयंती पर सक्ती में भव्य सतनाम शोभायात्रा

सक्ती। संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की 269वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर 18 दिसंबर 2025, गुरुवार को पूरे सक्ती जिला के सतनाम अनुयायियों द्वारा सक्ती नगर में भव्य सतनाम शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इस शोभायात्रा में बाराद्वार, सक्ती, डभरा, मालखरौदा सहित क्षेत्र के समस्त सतनाम संगठन, युवा संगठन, प्रगतिशील सतनामी समाज, सतनाम सेना, भीम आर्मी, भीम रेजिमेंट, इंडियन सतनामी समाज, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ के सदस्य, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी-अधिकारी, विद्यार्थी, पत्रकार एवं मीडियाकर्मी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

पूरे नगर में “जय सतनाम” के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। शोभायात्रा के दौरान गुरु घासीदास बाबा का प्रमुख संदेश “मनखे-मनखे एक बरोबर” जन-जन तक पहुंचता दिखाई दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से सोहित धिरहे, गौतम बंजारे, डी.के. कुर्रे, देव भारद्वाज, विजय खूंटे, रमेश खूंटे, अनुज राम जांगड़े, जी.आर. बंजारे, अमरसिंह जांगड़े, मुकेश लहरे, आशीष सांडे, अरुण सोनवानी, अजित जांगड़े, उस्त निराला, पुष्पेंद्र घृतलहरे, कैलाश कुर्रे, पुरुषोत्तम धिरहे, चिंटू भारद्वाज, संतोष अनंत, कृष्ण कुमार मनहर, ललित लहरे, यादराम टंडन, राजकुमार धारिया, अमृत रात्रे, शकुंतला सोनवानी, लक्ष्मण कोसरिया, सुरेश खूंटे, लाला बंजारे, जी.पी. कमलेश, के.आर. भारद्वाज, शैलेश जांगड़े, जयंत जांगड़े, सत्येंद्र जांगड़े, अमित लहरे, चित्रकेतु लहरे, बज्रसेन लहरे, जीवन बंजारे, तरुण कुर्रे, आशुतोष एवं रामकुमार कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।





