सक्ती जिला

राष्ट्रीय युवा भवन फोरम के समन्वयक बने हरिओम अग्रवाल

अरुण निराला संवाददाता -सक्ती | अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की पंचदशम राष्ट्रीय कार्यकारिणी (2025-202 7) के अंतर्गत गठित राष्ट्रीय युवा भवन फोरम में छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ समाजसेवी व मंच के संस्थापक सदस्य हरिओम अग्रवाल को समन्वयक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम. जैन द्वारा की गई है। देशभर के सभी राज्यों से एक-एक प्रतिनिधि को इस फोरम में समन्वयक बनाया गया है, जिनका कार्य अपने-अपने राज्यों में मंच की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना और युवाओं को जोड़ना होगा। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए हरिओम अग्रवाल ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है। वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और छत्तीसगढ़ में मंच की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाएंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button