रायपुर में 19 से 21 सितंबर तक दक्षिण कोसल मुद्रा उत्सव प्रदर्शनी में सक्ती के हरिओम अग्रवाल हुए शामिल, छत्तीसगढ़ के प्राचीन सिक्कों की प्रमुख प्रदर्शनी, जिले का बढ़ा मान

सक्ती। राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित श्री रामनाथ भीमसेन भवन में 19 से 21 सितंबर तक दक्षिण कोसल मुद्रा उत्सव प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ मुद्राशास्त्र एवं डाक टिकट संग्रह समिति द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में देशभर से संग्रहकर्ता भाग लिए।
इस प्रदर्शनी की विशेष आकर्षण का केंद्र सक्ती जिले के युवा संग्राहक हरिओम अग्रवाल रहे। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्राचीन सिक्कों की प्रमुख प्रदर्शनी की। उनके संग्रह में कल्चुरी शासनकालीन सिक्कों के साथ-साथ क्षेत्रीय इतिहास से जुड़े अनेक दुर्लभ सिक्के शामिल हैं। छत्तीसगढ़ की विरासत को मंच पर प्रमुखता दिलाने का यह प्रयास जिले के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है।
हरिओम अग्रवाल वर्षों से प्राचीन सिक्कों और नोटों के अध्ययन व संग्रह में सक्रिय हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने का कार्य किया है। आयोजन में मौर्यकालीन, मुगलकालीन, ब्रिटिशकालीन सिक्कों सहित भारत के पुराने नोट, टोकन, डाक टिकट और अन्य एंटीक वस्तुएँ भी प्रदर्शित की जाएंगी। प्रदर्शनी पूर्णतः निशुल्क रही और आम नागरिकों के लिए सुबह से शाम तक खुली रही।
इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को छत्तीसगढ़ और भारत की मुद्रा संबंधी विरासत से जोड़ना तथा इतिहास को करीब से महसूस कराने का है।




