सक्ती जिला

अड़भार में माता समलेश्वरी मंदिर में हवन व कन्या भोज, जयकारों से गूंजा नगर

अड़भार। नवरात्र की नवमी पर नगर पंचायत अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां समलेश्वरी देवी मंदिर में विधि-विधानपूर्वक हवन एवं नौ कन्या भोजन का आयोजन किया गया। प्रातः से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर प्रांगण में जुटी और पूरा वातावरण जय माता दी के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

पंडित रामकृष्ण दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन की पूर्णाहुति कराई। इस दौरान माता अष्टभुजी, समलेश्वरी और नेवताधोबीन के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बन गया। हवन में नगरवासियों और मोहल्ले के लोगों ने भाग लेते हुए माता रानी से अतिदाय और यका वासियों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में अनिल यादव, विवेक, कपिल, किशन साहू, बल्लू तांबोली, संतोष जलतारे, नतेश पटेल, सूरज मौरे, सोनू सिदार, पुष्पेंद्र पटेल, राकेश तिवारी, अमन मौरे, वैभव जलतारे, नेहा तांबोली, शशी पटेल, ननकू साहू, अंकिता मौरे सहित वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद देवेंद्र पटेल एवं डागा बाय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सभी श्रद्धालुओं ने हवन व कन्या भोज में सम्मिलित होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button