सक्ती जिला

“मां की गोद में थम गई मासूम की सांसें: खेलते वक्त पड़ा हार्ट अटैक”

महाराष्ट्र । कोल्हापूर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 10 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत हो गई. दरअसल, बच्चा गणपति मंडल में खेल रहा था. वहां कुछ बेचैनी हुई तो वह भागकर घर पहुंचा. घर जाकर अपनी मां की गोद में लेट गया और उसकी सांसें थम गई. इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव और परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

दरअसल, यह घटना उस समय हुई, जब दस साल का श्रवण अजीत गावड़े अन्य बच्चों के साथ घर के पास गणपति मंडल पंडाल में खेल रहा था. खेलते-खेलते श्रवण को कुछ बेचैनी सी महसूस होने लगी. डर और बेचैनी में वह घर की ओर भागा. घर पहुंचकर बच्चा अपनी मां की गोद में लेट गया. कुछ ही पलों में उसने मां की गोद में ही दम तोड़ दिया. परिवार का कहना है कि बच्चे की मौत गंभीर हृदयाघात से हुई है.

इस दौरान परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. श्रवण की मौत हृदयाघात से हुई है. इस दुखद हादसे से कोडोली और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. पड़ोसी और गांव वाले इस खबर से स्तब्ध हैं. हर कोई मासूम बच्चे की अचानक मौत से गमगीन है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button