सक्ती जिला

जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति पर उच्च स्तरीय समीक्षा, CMHO डॉ. पूजा अग्रवाल ने दिए जरूरी निर्देश

सक्ती। जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आज 17 नवंबर 2025 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में जिले के सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन 12–13 नवंबर को संपन्न हुई CMHO/CS/DPM बैठक में दिए गए दिशा–निर्देशों के अनुपालन में किया गया। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के इंडिकेटर, उपलब्धि, वार्षिक लक्ष्य, चुनौतियाँ तथा आवश्यक सुधार बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, सभी कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी, BMO, DPM, DDM, BPMs, BETOs, PHC इंचार्ज, BDMs सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी संबंधित अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित रहे।

डॉ. पूजा अग्रवाल ने कार्यक्रमों की प्रगति को और बेहतर बनाने हेतु टीम वर्क, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा फील्ड स्तर पर सतत निगरानी पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा–निर्देश प्रदान किए। बैठक में आगामी महीनों में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जन–हितैषी बनाने के लिए महत्वपूर्ण रणनीतियाँ भी तय की गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button