Uncategorized
होली पूर्व संध्या पर भाजपा मंडल अध्यक्षों का होली मिलन, अभिषेक शर्मा दी होली की शुभकामनाएं, कहा : सामाजिक समरसता बनी रहे

सक्ती। रंगों के महापर्व होली के पूर्व दिवस सक्ती जिला भाजपा के मंडल अध्यक्षों ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर आपस में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर संगठनात्मक एकजुटता और पारस्परिक सद्भाव का संदेश दिया गया।होली मिलन के पश्चात मंडल अध्यक्षों ने लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल तथा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास टोपनो के निवास/कार्यालय पहुंचकर गुलाल अर्पित किया और होली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




