छत्तीसगढ़राजनीतिकसक्ती जिलासक्ती नगर

युवा नेता संजय कश्यप की घर वापसी, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह व वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ससम्मान कराया पार्टी में शामिल

सक्ती- भारतीय जनता युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे युवा नेता संजय कश्यप की पुनः घर वापसी हो गई है। विगत कुछ समय पूर्व से वे पार्टी से बाहर चल रहे थे। जिला पंचायत सभापति श्रीमती विद्या सिदार के प्रयास से आज प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व प्रदेश के वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी के समक्ष उन्हें ससम्मान फिर से पार्टी में शामिल कराया गया है।

उनके साथ कई युवा कार्यकर्ता भी पार्टी में शामिल हुए हैं। खुशी जाहिर करते हुए संजय कश्यप ने कहा कि वे अपने परिवार में वापस आकर काफी खुशी हैं। पार्टी हित में वे कार्य करने के लिए सदैव कार्य करेंगे। संजय कश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष व वित्त मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है। उनके साथियों ने भी संजय कश्यप की पार्टी में पुनः वापसी होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर हर्ष देवांगन, कमलेश ठाकुर, दिलीप यादव, मनोज राठौर, कृष्ण पटेल, रोशन राठौर, मुकेश खूंटे, सौरभ भारद्वाज सहित अन्य कार्यकर्ताओं शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button