सक्ती जिला

खाद की किल्लत पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे सैकड़ों किसान, खुले आसमान में रात भर बैठे रहे

जर्वे। खरीफ सीजन के बीच खाद की कमी से परेशान किसानों का गुस्सा गुरुवार को जर्वे में फूट पड़ा। जर्वे सेवा सहकारी समिति के बाहर सैकड़ों किसान सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर दिया। अचानक हुए इस आंदोलन से घंटों यातायात बाधित रहा।

किसानों का कहना है कि समिति में कई दिनों से खाद की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है। रोजाना सैकड़ों किसान सुबह से लाइन में लगते हैं, लेकिन शाम तक निराश होकर लौट जाते हैं। धान की खड़ी फसल पर खतरा मंडराने से किसान बेहद चिंतित हैं।

आक्रोशित किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि तुरंत खाद आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र होगा। किसानों का आरोप है कि समिति की गड़बड़ी और लापरवाही का सबसे ज्यादा खामियाजा गरीब व छोटे किसानों को झेलना पड़ रहा है।

इस दौरान मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसानों को समझाइश दी और जल्द खाद आपूर्ति का भरोसा दिलाया। हालांकि, किसान नेताओं ने साफ कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्राम स्तर पर भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button