क्राइम

सवारी को बनाता शिकार… ऑटो ड्राइवर ने उड़ाए 20 लाख के सोने के गहने, गैंग का भंडाफोड़

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक शातिर ऑटो रिक्शा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपने गिरोह के साथ मिलकर एक दंपति के बैग से करीब 20 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए. इस मामले के सामने आने के बाद गांधी नगर पुलिस ने केस दर्ज किया गया.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक शातिर ऑटो रिक्शा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपने गिरोह के साथ मिलकर एक दंपति के बैग से करीब 20 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए. इस मामले के सामने आने के बाद गांधी नगर पुलिस ने केस दर्ज किया गया. मुख्य आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ पहले से कई थानों में केस दर्ज हैं.

जानकारी के अनुसार, यह वारदात 27 जून को हुई. एक दंपति सराय काले खां बस टर्मिनल से वसीम के ऑटो में सवार हुआ. कुछ ही दूरी तय करने के बाद वसीम ने ऑटो में तकनीकी खराबी का बहाना बनाकर उन्हें दूसरे ऑटो में बैठा दिया. यह दूसरा ऑटो भी उसी गैंग का हिस्सा था. उसमें पहले से ही वसीम के साथी यात्री बनकर बैठे थे. लेकिन उन्होंने दंपति को इस बात का एहसास नहीं होने दिया.

जैसे ही दंपति उनके बीच बैठा, गिरोह के सदस्यों ने चुपचाप उनका बैग काटा और उसमें रखे कीमती जेवर निकाल लिए. इस मामले की शिकायत मिलते ही गांधी नगर पुलिस की एक टीम ने जांच शुरू की और गुप्त सूचना के आधार पर 10 जुलाई को वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किया गया ऑटो रिक्शान और 11 हजार रुपए नकद भी बरामद हुए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button